Aadhar card se bank account link kaise kare | आधार कार्ड से बैंक खाता लिंक कैसे करे | How to link aadhar to bank account
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को स्वागत करता हूं इस पोस्ट में हम आप सभी को जानकारी देंगे आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक कैसे करना है अगर दोस्तों आप चाहते हैं आधार कार्ड से बैंक अकाउंट लिंक करना तो आप घर बैठे ऑनलाइन लिंक करते तो कैसे लिंक करना है इस पोस्ट के माध्यम से आप सभी को कंप्लीट जानकारी मिलेगा आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करने के लिए Aadhar card se bank balance kaise check kare | आधार कार्ड से बैंक बैलेंस कैसे चेक करे
Bank Account Aadhaar Card Link:- पैसों का लेनदेन करना हो या सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करना इन सभी सेवाओं के लिए बैंक खाते की आवश्यकता होती है। ऐसे में जरूरी है कि आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक हो। तभी आप को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। क्योंकि सरकार द्वारा बैंक खाता से आधार को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया। अगर आपका भी बैंक में अकाउंट है और आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है। तो आपका बैंक खाता बंद कर दिया जाएगा। अगर आपने अभी तक अपने बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं किया है तो आप घर बैठे ही अपने बैंक अकाउंट को कई तरीकों से आधार से लिंक कर सकते है। जिसके लिए आपको बैंक जाने की आवश्यकता भी नहीं होगी। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक करने से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। अगर आप अपना Bank Account Aadhaar Card Link करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंतर पढ़ना होगा।
ऑफलाइन मोड में Bank Account Aadhaar Card Link करने की प्रक्रिया
- आपको अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर अपनी बैंक शाखा में जाना होगा।
- वहां जाकर आपको आधार से बैंक अकाउंट लिंक कराने के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको आधार कार्ड की फोटोकॉपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करनी होगी।
- अब आपको यह फॉर्म बैंक के अधिकारी के पास जमा कर देना होगा।
- जिसके बाद आपका आधार वेरिफिकेशन किया जाएगा।
- आधार वेरिफिकेशन होने के बाद आपका आधार आपके बैंक अकाउंट से लिंक कर दिया जाएगा।
- आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से आपको सूचित कर दिया जाएगा।
- इस प्रकार आपकी बैंक अकाउंट से आधार लिंक करने की ऑफलाइन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी
बैंक अकाउंट से आधार कार्ड ऑनलाइन कैसे लिंक करें?
- सबसे पहले आपको अपने बैंक शाखा की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको Continue To Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- अब आपको इस पेज में मांगी गई जानकारी को दर्ज कर Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अगले पेज पर Aadhaar Link का ऑप्शन दिखाई देगा। उसमे आपको Update Aadhaar With Bank Account के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपना खाता नंबर और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज कर Confirm के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने कुछ नियमों दिशा निर्देश आयेगे जिससे आप को पढ़कर टिक करना होगा।
- इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपकी बैंक खाते से ऑनलाइन आधार कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी
ATM द्वारा बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करें
खाताधारक अपने बैंक अकाउंट को ATM में जाकर भी आधार कार्ड से लिंक कर सकता है। जिसकी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है।
- सबसे पहले आपको अपने बैंक शाखा के नजदीकी ATM में जाना होगा।
- इसके बाद आपको अपना एटीएम कार्ड स्वाइप करना होगा।
- अब आपको अपना ATM पिन दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको Services मेन्यू में Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको Aadhaar Registration के ऑप्शन का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको खाते का प्रकार करंट या सेविंग अकाउंट का चयन करना होगा।
- फिर इसके बाद आपको अपने 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होगा।
- आधार नंबर को कंफर्म करने के लिए आपको फिर से दर्ज कर Ok के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- बैंक अकाउंट से आपका आधार लिंक होते ही आपके मोबाइल पर सूचना संदेश आ जाएगा।
- इस प्रकार आपकी एटीएम से आधार कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं: