Aadhar card bank khata se Link kaise kare | आधार कार्ड बैंक खता से लिंक कैसे करे | how to link aadhar card to bank account
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को स्वागत करता हु दोस्तों आज के इस आर्टिकल में जानकारी हम जानकारी देंगे की आधार कार्ड को बैंक खाता से कैसे लिंक करें | सरकार द्वारा बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक कराना अनिवार्य कर दिया गया है | अगर आपका भी बैंक खाता खुला है और आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो आज ही अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक करवा लें | आधार कार्ड को बैंक खाता से लिंक करवाने पर बहुत से फायदे है | सरकर द्वारा भेजी गई किसी भी सरकारी योजना का पैसा , सब्सिडी का पैसा सीधे आपके खाते में आएगा | आप कई तरीके से अपने बैंक अकाउंट में आसानी से आसानी से आधार कार्ड लिंक करवा सकते है | अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़िए - NPCI Aadhar Link Bank Account Status Check / आधार लिंक बैंक स्टेटस कैसे चेक करें ? DBT NPCI LINK
बैंक खाता से आधार कार्ड को कैसे लिंक करें ऑफलाइन ?
- सबसे पहले आप अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर अपने बैंक शाखा में जाए |
- उसके बाद आपको आधार से बैंक अकाउंट लिंक करने का एप्लिकेशन फॉर्म प्राप्त करना होगा |
- उसके बाद फॉर्म में दिए गए सभी विकल्प को दर्ज करके उसके साथ मांगे गए सभी दस्तावेजों को अटैच करें |
- उसके बाद आपका आधार वेरिफिकेशन किया जाएगा | आधार वेरिफिकेशन करने बाद आपका आधार आपके बैंक अकाउंट से लिंक कर दिया जाएगा |
- उसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर एसएमएस के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा |
- इस प्रकार आपके बैंक अकाउंट में आधार लिंक करने की ऑफलाइन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी |
बैंक अकाउंट से आधार लिंक कैसे करें ऑनलाइन ?
- बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज में लॉगिन पर क्लिक करें |
- उसके बाद अगले पेज में आपको Continue to Login ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- लॉगिन में आपको अपना यूजर नाम , पॉसवर्ड दर्ज करके दिए गए कैप्चा कोड को एंटर करके लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें |
- उसके बाद Aadhar Linking के सेक्शन में Update Aadhar With Bank Account के ऑप्शन पर क्लिक करें |
- उसके बाद आप अपना खाता नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें |
- उसके बाद आपको आधार नंबर दर्ज करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने कन्फ़र्म का ऑप्शन आएगा जिस पर आप क्लिक करें |
- उसके बाद कुछ दिए गई दिशा - निर्देश आएगा उन्हें पढ़कर टिक लगाएं |
- उसके बाद आपको सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
- इस प्रकार आपकी बैंक खाता से आधार कार्ड लिंक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी |
मोबाइल एप्प के द्वारा बैंक अकाउंट में आधार कार्ड कैसे लिंक करें ?
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन में Google Play store App को ओपन करें |
- वहाँ से आपको SBI Anywhere Personal मोबाइल एप्प डाउनलोड कर लेना है | उसके बाद आपको उसे ओपन करना होगा |
- उसके बाद Request के ऑप्शन पर क्लिक करें हुए आधार कार्ड के ऑप्शन को चुने |
- उसके बाद आपको आधार लिंकिंग के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको ड्राप लिस्ट में CIF Number सेलेक्ट करना होगा |
- उसके बाद अपना आधार कार्ड नंबर एंटर करें |
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर कुछ इंस्ट्रक्शंस आएंगे उसको पढ़कर टिक पर निशान लगाए | उसके बाद Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके मोबाइल फ़ोन पर एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा , आपका बैंक खाता आधार कार्ड से सफलता पूर्वक लिंक हो जाएगा |
- आपको OK के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- इस प्रकार आपके मोबाइल एप्प के द्वारा बैंक खाता में आधार कार्ड लिंक हो जाएगा |
निष्कर्ष -
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बैंक खाता से आधार कार्ड को कैसे लिंक करें और इससे संबंधित जानकारी आपको विस्तार पूर्वक समझा दी गई है | दोस्तों अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा |
कोई टिप्पणी नहीं: