Aadhar card se mobile number link kaise kare | आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करे | How to Link Mobile Number To Aadhar card
हेलो दोस्तों मैं आप सभी का स्वागत करता हु दोस्तों आज के इस आर्टिकल में जानकारी देंगे की आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों यदि आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है तो आप इस आर्टिकल में माध्यम से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है , इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
ऑनलाइन आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
यदि आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर ऑनलाइन लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की , इस प्रकार का होगा -
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट UIDAI के होम - पेज पर जाना होगा |
- होम - पेज पर आपको बुक एन अपॉइंटमेंट का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको बहुत सारे ऑप्शन देखने को मिलेंगे जिसमे से आपको मोबाइल नंबर जोड़े के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने शहर का चयन करने का विकल्प मिलेगा जहां आपको अपने शहर का नाम लिखना होगा और अपॉइंटमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने उस मोबाइल नंबर को भरना होगा जिसे आप अपने आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है |
- फिर कैप्चा कोड के डालकर ओटीपी भेंजे के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको सत्यापित करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिस फॉर्म को आपको सही तरीके से भरना होगा | उस फॉर्म को भरने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमे आपसे पूछा जाएगा की आप अपने आधार कार्ड में क्या - क्या बदलना चाहते है तो आपको नए मोबाइल नंबर पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको 50 रु का भुगतान करना होगा जिसके लिए अब आप किसी भी ऑनलाइन तरीके का चयन कर सकते है |
- उसके बाद आपके क्षेत्र में स्थित सभी आधार सेवा केंद्र का नाम दिखाया जाएगा जिस आधार सेवा केंद्र पर आप आसानी से पहुंच सकते है उस केंद्र सेवा को चयन करना होगा |
- फिर आपको अपना एक तारिख को चयन करना होगा |
- उसके बाद आपको एक नए पेज पर एपॉइंटमेंट आईडी और अन्य जानकारी दिखाई जाएगी जो की आपने पूरी की है |
- सभी विवरणों की पुष्टि करने बाद आपको अपने चुने गए एपॉइंटमेंट आईडी के साथ चयनित तारीख पर चुने गए आधार सेवा केंद पर जाना होगा , और आपका काम सबसे पहले पूरा किया जाएगा |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आपके पास पुराना आधार कार्ड का होना आवश्यक है |
- आपके पास नया मोबाइल नंबर होना चाहिए |
निष्कर्ष -
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आप लोगो को आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के बारे में विस्तार से बताया है ताकि आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को आसानी से लिंक कर सकते है | अगर आपको हमारे यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा |
कोई टिप्पणी नहीं: